Breaking News

नहीं बढ़ेगी लोन की किस्त- रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार : आरबीआई

08 Feb, 2024 1001

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
महंगाई से त्रस्त आम आदमी को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने बड़ी राहत दी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बढ़ती महंगाई में बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे अब लोन की किस्त में बढ़ोतरी नहीं होगी। बता दें कि रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है। एमपीसी के तीन दिवसीय विचार-विमर्श के बाद फैसले की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज को कहा कि समिति ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बनाए रखने का फैसला किया है।एमपीसी ने आवास वापस लेने से अपना रुख नहीं बदलने का भी फैसला किया। एमपीसी की बैठक छह से आठ फरवरी को हुई थी। लोन लेकर जो लोग ईएमआई भरते हैं उनके लिए यह आरबीआई का तोहफा है।  

अन्य खबरे