Breaking News

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को हटाने की मांग

20 Dec, 2018 1573

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लगातार विवादों में फंसे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को हटाने की मांग की गई है. गौरतलब है कि नागरिक अधिकार के लिए काम करने वाले दर्जनों समूह ने यहूदी विरोधी भावनाएं भड़काने समेत कई बड़ी गलतियों के लिए फेसबुक से अपने बोर्ड से मार्क जुकरबर्ग और शेरिल सैंडबर्ग को हटाने की बुधवार को अपील की। कंपनी के आलोचकों पर शोध कराने का काम फेसबुक द्वारा डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स को सौंपने के हिमायती एवं अधिकार समूहों ने जुकरबर्ग और सैंडबर्ग पर सीधा हमला बोला। इन समूहों के अनुसार आपने बुरे, कुख्यात राजनीतिक कार्यकर्ताओं और घृणा समूहों की चालों का अनुकरण करते हुए हमारे सहयोगियों की जांच करने, उन्हें खोखला करने और उनपर हमला करने के लिए डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की सेवाएं ली। मार्क जुकरबर्ग पर समय समय पर अनेक किस्म के आरोप लगते रहे हैं. 

अन्य खबरे