भारत में विदेशी मुद्रा भंडार 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.28 अरब डॉलर तक पहुंचा
संवाददाता/in24 न्यूज़।
विकास के रास्ते पर अग्रसर भारत के लिए चिंता की बात है कि विदेशी मुद्रा भंडार 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.28 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.16 अरब डॉलर कम होकर 569.6 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 56.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.8 करोड़ डॉलर घटकर 19.15 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.2 करोड़ डॉलर गिरकर 5.21 अरब डॉलर रह गई। अब देखना होगा कि इस घाटे को लेकर किस तरह सुधार की तैयारी की जाती है!