Breaking News

महंगे हुए पेट्रोल डीज़ल

20 Nov, 2020 698

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महंगाई के दौर में एकबार फिर डीज़ल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 41 दिन बाद डीजल के दाम बढ़े, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 50 दिनों के बाद बढ़ी। शुक्रवार को डीजल की कीमत 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़ी, वहीं पेट्रोल के दाम में 17 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई। आईओसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। बता दें कि जब महंगाई ज्यादा बढ़ती है तो भले ही उसका कुछ विरोध होता है , मगर अंततः उपभोक्ताओं को कीमतों के आगे झुकना ही पड़ता है.

अन्य खबरे