Breaking News

महिला साथी को बचाने में आईएएस अधिकारी की मौत

30 May, 2017 1634
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई
साउथ दिल्ली के बेरसराय इलाके में अपनी महिला साथी को स्वीमिंग पूल में डूबने से बचाने की कोशिश करने वाले एक आईएएस अधिकारी आशीष दहिया की मौत हो गई है। दरअसल 30 साल के आशीष अपनी पत्नी प्रज्ञा और अपने दोस्तों के साथ फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट गए थे . साथ ही ट्रेनिंग के लास्ट दिन को सभी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। पुलिस के मुताबित उन्होंने काफी ड्रिंक की हुई थी और सेलिब्रेशन के दौरान ही आशीष की महिला साथी पैर फिसलने से स्वीमिंग पूल में गिर गई.  उसको बचाने के चक्कर में आशीष और उनके कुछ दोस्तों ने  स्वीमिंग पूल में छलांग लगाई। साथी महिला को तो सही सलामत निकाल लिया गया परआशीष पूल में ही रह गया। कुछ देर बाद आशीष को पूल से बाहर निकाला गया और उसे दिखाने के लिए डॉक्टर प्रम्येश बसाल को बुलाया गया. आशीष को सीपीआर देने की कोशिश की गई थी। मगर डॉक्टर्स ने रात के तकरीब 1 बजे हॉस्पिटल में आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत शहर के रहने वाले थे। आशीष के परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है और इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद सबूतों को इकट्ठा कर लिया है।

अन्य खबरे