Breaking News

मानहानि मामले में एलन मस्क देंगे भारतीय अमेरिकी को दस हज़ार डॉलर

03 May, 2023 834

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मानहानि के मामले में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) आलोचक और स्वतंत्र शोधकर्ता भारतीय-अमेरिकी सिख रणदीप होथी (Randeep Hothi) द्वारा उनके खिलाफ दायर एक मानहानि मामले में सुलह के लिए 10,000 डॉलर देने पर सहमत हुए हैं। मिशिगन विश्वविद्यालय में एशियाई भाषाओं और संस्कृतियों में डॉक्टरेट के छात्र होथी ने 2020 में मस्क के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरबपति व्यवसायी ने उन पर टेस्ला कर्मचारियों को सक्रिय रूप से परेशान करने और लगभग मारने का झूठा आरोप लगाया था। मार्च 2023 में एक लंबी लड़ाई के बाद मस्क ने होथी से मामले को निपटाने के लिए कहा। होथी ने एक बयान में मस्क के सुलह प्रस्ताव को स्वीकार करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह मामला प्रसिद्धि या पैसे की मांग के बारे में नहीं था। यह एक अपना पक्ष रखने के बारे में था। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं यह केस अपने काम का बचाव करने, अपने नाम को पाक-साफ करने और एक संदेश देने के लिए किया था। मुझे विश्वास है कि मैंने इसे पूरा कर लिया है। मस्क को बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले एक साल में उनके व्यवहार ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें अपने हर शब्द और हर काम की समीक्षा करने की जरूरत है। होथी के वकीलों में से एक डी. गिल स्पेलिन ने कहा कि पिछले साल मस्क ने कहा था कि वह अन्यायपूर्ण मामले को कभी नहीं सुलझाएंगे। फिर भी उन्होंने होथी से उसे सुलझाने के लिए कहा है। हम मस्क की विलंबित स्वीकारोक्ति का स्वागत करते हैं कि यह मामला न्यायपूर्ण था।

अन्य खबरे