Breaking News

मार्च में बैंक की होगी 11 दिन तक छुट्टी

28 Feb, 2021 3454

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बैंक से लेनदेन करनेवाले ग्राहकों के लिए इस महीने मुश्किलें पैदा हो सकती हैं क्योंकि मार्च महीने में कुल 11 दिनों के लिए देशभर के बैंक बंद रहेंगे. इसमें चार रविवार और दो सेकंड शनिवार शामिल हैं. आरबीआई हॉलिडे कैलेंडर मार्च 2021 के अनुसार ऐसे 5 दिन हैं, जब विभिन्न राज्यों के बैंक रहेंगे. आरबीआई के मताबिक  5, 11, 22, 29 और 30 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. अगर आप भी मार्च के महीने में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि बैंक की छुट्टियों के अनुसार अपनी योजना बनाएं. क्योंकि बैंक शाखाएं इन दिनों बंद रहेंगी, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह कार्यात्मक रहेगी. ग्राहक ऑनलाइन मोड के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं. इस बीच मार्च के मध्य में बैंक भी बंद रह सकते हैं क्योंकि कई बैंक यूनियनों ने बैंकिंग क्षेत्र के निजीकरण की सरकार की योजना के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. दो दिवसीय हड़ताल 15 और 16 मार्च को मनाई जाएगी. इसलिए इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए ग्राहक बैंक का काम कर सकते हैं.

अन्य खबरे