Breaking News

मुंबई की हार्बर लाइन सेवा प्रभावित

01 Mar, 2018 1569
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  सीएसएमटी और वाडाला रोड स्टेशनों के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं गुरुवार की सुबह तकनीकी खराबी के चलते बाधित हो गई। इस असुविधा की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन सेवा को जल्द बहाल करने के लिए मरम्मत का काम जारी है। इस बारे में मध्य रेल के प्रमुख  पीआरओ सुनील उदासी ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते सीएसएमटी और वाडाला रोड स्टेशनों के बीच हार्बर कॉरिडोर पर रेल सेवाएं बंद की गई हैं। उन्होंने बताया कि बहरहाल, वाडाला रोड से अंधेरी और वाडाला रोड से पनवेल स्टेशनों पर रेल सेवाओं का परिचालन जारी है। यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए (यात्रियों के लिए) वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं। रेल के प्रमुख पीआरओ सुनील उदासी ने बताया कि, 'जिन यात्रियों के पास टिकट या पास है वह कुर्ला से सीएसएमटी और वहां से वापस की यात्रा कर सकते हैं प्रमुख लाइन तक की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।' उन्होंने बताया कि हमारे अनुरोध पर बेस्ट (बीईएसटी) प्रभावित मार्गों पर अतिरिक्त बसें चला रहा है।

अन्य खबरे