Breaking News

मुंबई के लाखों व्यापारियों को बड़ी राहत 

18 Dec, 2017 1494

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

महीने भर इंतज़ार के बाद लाखों व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुंबई में 10 से कम कर्मचारीयों वाले दुकानों एवं कर्यालय को अपना व्यवसाय चलाने के लिए स्थापना विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी बल्कि सिर्फ बीएमसी को जानकारी देनी होगी।

आपको बता दें कि 10 या उससे कम कर्मचारियों वाले दुकानों एवं कार्यालय को बीएमसी से लाइसेंस नहीं लेना होगा। इस अधिसूचना को फिलहाल गुजरात और विधान सभा चुनाव के नतीजों के बाद ही आधिकारिक तौर पर  ऐलान किया जाएगा, हालांकि राज्य सरकार से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

बहरहाल अधिसूचना जारी ना होने की वजह से करीब 8 लाख व्यापारियों पर लाइसेंस नवीनीकरण की तलवार लटक रही है। श्रम मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर और भाजपा विधायक ने इस मसले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। हालांकि इस फैसले से बीएमसी के पास लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर करोड़ों रूपए जमा होते थे लेकिन अब उनके राजस्व में घाटा होगा। 

 
 
 
 
 

अन्य खबरे