Breaking News

मुंबई में ओखी ने दी दस्तक

05 Dec, 2017 1514
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  

दक्षिण भारत में कोहराम मचा चुका ओखी तूफ़ान अब गुजरात की ओर अग्रसर है लेकिन गुजरात बढ़ने से पहले इस चक्रवाती तूफ़ान का तांडव मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई के तटीय इलाके इस समय मुंबईकरों के लिए महफूज़ नहीं हैं इस चक्रवाती तूफ़ान के आगमन की आशंका के मद्देनज़र मुंबई और आसपास के इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य सरकार ने सभी स्कुल और कॉलेज को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओले गिरने की वजह से यातायात ख़ासा प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि अगले 24 घंटों तक इस चक्रवाती तूफ़ान का असर दिखाई देगा। गुजरात के सूरत में डीएम ने सभी स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी करने का ऐलान किया है साथ ही सूरत वासियों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी।

मौसम विभाग के अनुसार रात के 12 बजे से सुबह 5 तक इस तूफ़ान का असर देखने को मिलेगा, हालांकि मुंबई में इसका समय दोपहर 12 से लेकर रात के 9 बजे के बीच है। तूफ़ान से पहले वलसाड़ कलेक्टर ने समुद्री तट का निरिक्षण किया साथ ही सभी मछुआरों से समुद्री तट को खाली करवाया गया और मौके पर एनडीआरएफ टीमों को भी तैनात किया गया ।  

 
 
 
 
 

अन्य खबरे