Breaking News

गर्भवती महिला के सिजेरियन के दौरान हुई मौत, डॉक्टर कर रहे थे वीडियो कालिंग पर बात

01 Sep, 2020 724

संवाददाता/in24 न्यूज़.
तकनीकी रूप से भले ही समृद्ध होने का दावा किया जाता है, मगर यह दावा तब खोखला साबित हुआ जब एक गर्भवती महिला का ऑप्रेशन इसलिए फेल हो गया कि उस समय डॉक्टर वीडियो कॉलिंग के जरिये किसी से बात कर रहे थे. हाल ही में हैदराबाद में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला का सिजेरियन करते हुए डॉक्टर और नर्स वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे और इसीके चलते उनसे गलती हुई जिसकी कीमत महिला को जान देकर चुकानी पड़ी। मृतक महिला के परिजनों द्वारा शिकायत के बाद एसआर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गायत्री हिल्स में नवभारत नगर में रहने वाली 23 वर्षीय एम जानकी को लेबर पेन होने पर इस महीने की 28 तारीख की सुबह श्रीराम नगर के एक सरकारी प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे का जन्म सिज़ेरियन सेक्शन से 29 तारीख को रात में ढाई बजे हुआ जब अस्पताल में एक डॉक्टर, एक अन्य नर्स और अन्य कर्मचारियों ने यह सिज़ेरियन सेक्शन किया। बाद में जानकी को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण लगभग साढ़े चार बजे नीलोफर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान जानकी की शनिवार सुबह मौत हो गई। जानकी के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि नर्स और एक अन्य डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी कारण ऑपरेशन में लापरवाही हुई और फिर जानकी की मौत हो गई।उसके परिवार वालों ने एसआर नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निरीक्षक ने कहा कि चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ इस हद तक लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. भले ही डॉक्टर्स को दूसरा भगवान् कहा जाता है, मगर इनकी लापरवाही ने एक मां बनने वाली महिला को बेमौत मार डाला.

अन्य खबरे