Breaking News

भारत में कोरोना के मामले 33 हजार के पार, 1074 की मौत

30 Apr, 2020 892

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने जानलेवा माहौल बना रखा है. अगर हम भारत की बात करें तो यहां भी उसने तांडव मचा रखा है. इस भयंकर महामारी ने अबतक करीब 33 हजार लोगों को संक्रमित कर रखा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1718 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 33,050 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 67 मौतें दर्ज हुई हैं, इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1074 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 111 मरीज विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 629 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। देश में कुल 8325 मरीज स्वस्थ्य हो कर घर वापस जा चुके हैं। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में बढ़ रहे हैं। वहीं संक्रमण केन्द्र बन चुके महाराष्ट्र में ही पिछले 24 घंटे में 32 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कोरोना से अब तक यहां 432 मौतें हो चुकी हैं, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है। यानी तकरीबन 35 प्रतिशत मामले यही से रिपोर्ट हुए हैं और देश में कोरोना से मरने वालों में 48 प्रतिशत मौतें भी यहीं हुई हैं। गुजरात में भी कोरोना के मामलों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। यानी देश में गुजरात और महाराष्ट्र में ही कोरोना के कुल 65 फीसदी मामले सामने आए हैं। राहत की खबर है कि देश में पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा में पिछले कई दिनों से कोई नया मामला नहीं रिपोर्ट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश के 32 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

अन्य खबरे