Breaking News

शेयर बाजार में सेंसेक्‍स 800 से ज्‍यादा अंक लुढ़का

30 Mar, 2020 872

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना वायरस का साइड इफेक्ट शेयर बाजार पर भी पड़ा है. बता दें कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 812.09 अंकों और 2.72 फीसदी गिरावट  के साथ 29,003.50 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 271.65 अंकों और 3.14 फीसदी गिरकर 8,388.60 के स्‍तर पर कारोबार करते देखा गया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 शेयर लाल निशान और एक  शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन को भी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

अन्य खबरे