Breaking News

सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार देगी नए साल का आर्थिक तोहफ़ा

30 Dec, 2019 1094

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
यूं तो हर साल महत्वपूर्ण होता है, मगर नया साल सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद ख़ास और आर्थिक रूप से सुढृढ़ होनेवाला है. गौरतलब है कि नए साल के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों की खुशियां हो सकती है दोगुना हो सकती है, क्योंकि नए साल में मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. दरअसल, मोदी सरकार जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है. महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में प्रत्येक महीने 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है. इस फैसले से 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा, वहीं, 62 लाख पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा.  रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार जनवरी-जून 2020 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपये से 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि एक साल में केंद्र सरकार दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. यह इजाफा जनवरी और जून के महीने में किया जाता है. नए साल में जनवरी में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.  

अन्य खबरे