Breaking News

सरकार ने महिला दिवस पर दिया बड़ा तोहफा, सौ रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

08 Mar, 2024 2283

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज मोदी सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सौ रुपए की कटौती करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने खुद एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सौ रुपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। गौरतलब है कि सुबह नौ बजे तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अपडेड नहीं हुए थे। बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपए है तो कोलकाता में 929 रुपए। अब मोदी सरकार के इस ऐलान के बाद दिल्ली में यह 803 रुपए और कोलकाता में 829 रुपए में मिलेंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 902.50 रुपए की जगह 892.50 और चेन्नई में 918.50 रुपए की जगह 818.50 रुपए में मिलेंगे। गौरतलब है कि आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपए प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपए सस्ता कर दिया गया। बता दें कि महिलाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

अन्य खबरे