Breaking News

सस्ते होंगे एलईडी टीवी

18 Sep, 2019 1185

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
तकनीक के मामले में हर दिन है तरक्की की ओर अग्रसर हैं. आज टीवी और मोबाइल के म जाने कितने मॉडल निकल चुके हैं. ऐसे में टीवी उपभोक्ताओं के लिए मोदी सरकार एक खुशखबरी देने जा रही है.गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ताजा फैसले से एलईडी टीवी सस्ते होने जा रहे हैं. दरअसल, वित्त मंत्रालय ने ओपन सेल एलईडी टीवी पैनल पर लगने वाली 5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर शून्य कर दिया है. सरकार ने इस फैसले का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बता दें कि टीवी की मैन्युफैक्चरिंग में यह काफी अहम पार्ट होता है और टीवी की कुल उत्पादन लागत में इसकी हिस्सेदारी 65-70 फीसदी होती है. माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस फैसले से देश में टीवी बनाने वाली कंपनियों को काफी फायदा होने जा रहा है. दरअसल, कंपनियां इस पैनल का इंपोर्ट करती हैं जिसपर अभी तक 5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी देनी पड़ती थी.  

अन्य खबरे