Breaking News

साइंटिस्ट मुनीर खान को डॉक्टरेट की उपाधि 

26 Sep, 2017 1685
ब्यूरो रिपोर्ट / in24 न्यूज़ / मुंबई

साइंटिस्ट मुनीर खान ने जटिल रोगों से मुक्ति दिलाने का सिलसिला लगभग 3 दशकों से चला रखा है। समय-समय पर इनके योगदान के लिए इन्हे अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जाता रहा है लेकिन अब इसी कड़ी में साइंटिस्ट मुनीर खान को एक अनोखे सम्मान से नवाजा गया। जी हां साइंटिस्ट मुनीर खान को 'कन्फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल एग्रेडिटेंशन ऑफ एक्सेलेंस कमीशन ग्लोबल' की तरफ से डॉक्टरेट ऑफ एक्सेलेंस सम्मान से नवाजा गया।

मुंबई में आयोजित एक सम्मान कार्यक्रम में आज की सबसे चर्चित और फिल्म बाहुबली से सुर्ख़ियों में आयी तमन्ना भाटिया के हाथों साइंटिस्ट मुनीर खान को ये सम्मान दिया गया। डॉक्टरेट की उपाधि पाकर साइंटिस्ट मुनीर खान ने अपनी ख़ुशी जाहिर की। समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। डॉक्टरेट की उपाधि ने इनके अंदर जोश के साथ-साथ उत्साह भी भर दिया।

ऐसे आयोजन के जरिये समाज के विविध क्षेत्रों में योगदान देने वालों को एक मंच पर लाकर उनको सम्मानित करना भी बेहद अहम होता है। इस आयोजन से ये साफ हो गया है कि जो अपनी मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाता है उसे दुनिया एक न एक दिन जरूर सलाम करती है। जहां तक सम्मान की बात है तो साइंटिस्ट मुनीर खान को अनेकों सम्मान से नवाजा जा चुका है लेकिन डॉक्टर ऑफ़ एक्सेलेंस अवार्ड से साइंटिस्ट मुनीर खान को सीधे और साफ़ लहजे में कहा जा सकता है डॉक्टर मुनीर खान !

अन्य खबरे