Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सोने की कीमत फिर घटी

24 Mar, 2021 1518

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सोना खरीदनेवालों के लिए लगातार राहत की खबर आ रही है कि उसकी कीमत काम हो रही है. यह सिलसिला अब भी जारी है. बता दें कि भारत में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. एमसीएक्स पर आज सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 44,835 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.34 फीसदी बढ़कर 65,190 प्रति किलोग्राम हो गई. वैश्विक बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर के बावजूद आज सोने की कीमतें अधिक थीं. सोना हाजिर 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,731.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत फिसलकर 44,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चेन्नई में यह घटकर 42,280 रुपये हो गई. मुंबई में यह दर 43,000 रुपये थी. चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. पिछले कारोबार में सोना 44,258 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि चांदी पिछले कारोबार में 65,416 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में 117 रुपये घटकर 65,299 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के चालू खाते के घाटे पर सोने का आयात अप्रैल-फरवरी 2020-21 के दौरान 3.3 प्रतिशत गिरकर 26.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया. अप्रैल-फरवरी 2019-20 में सोने का आयात 27 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा. चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों के दौरान सोने के आयात में गिरावट ने देश के व्यापार घाटे को 84.62 बिलियन अमरीकी डॉलर तक सीमित करने में मदद की है, जबकि एक साल पहले यह 151.37 बिलियन अमरीकी डॉलर था. भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है. भारतीय अपनी सोने और चांदी की जरूरतों का थोक आयात करता है. जुलाई 2019 से ड्यूटी 10 फीसदी बढ़ी थी, इसलिए सोने की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई. एक फरवरी को पेश बजट में सरकार ने कस्टम ड्यूटी में कटौती की है. सोने पर आयात शुल्क को 7.5 फीसदी तक कम करना जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग की लंबे समय से चली आ रही मांग थी. अधिक आयात शुल्क न केवल अप्रत्यक्ष रूप से अवैध सोने के लेनदेन को बढ़ावा दे रहा था, बल्कि सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा था. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.