Breaking News

तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट लौटी

21 Nov, 2023 929

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
 एयर इंडिया की मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान को आज सुबह तकनीकी खराबी के आ जाने से ईरानी हवाई क्षेत्र से वापस लौटना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे के लिए जाने वाली उड़ान एआई-119 ने लगभग 2.20 बजे उड़ान भरी और कुछ घंटों के बाद वापस लौट आई।सूत्रों ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के हित में एहतियाती जांच करने के लिए वापस मुंबई के लिए उड़ान भरने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि विमान आज सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर सुरक्षित रूप से उतरा और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया, जबकि एआई अधिकारियों ने सभी यात्रियों की देखभाल की व्यवस्था की। सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को शीघ्रता से बाहर निकालने के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही उन्हें होटल आवास, उड़ान विकल्प, कैब, भोजन आदि भी दिया जा रहा है। बता दें कि सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

अन्य खबरे