Breaking News

12 पैसे मजबूत हुआ रुपया

17 Jun, 2022 786

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब रुपए में 12 पैसे की मजबूती आई है। वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 78.10 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 78.22 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज 15 पैसे की मजबूती के साथ 78.07 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 78.12 रुपये प्रति डॉलर के निचले और 78 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 12 पैसे मजबूत होकर 78.10 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

अन्य खबरे