Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपए प्रति लीटर की हुई वृद्धि
इससे पहले गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की तरफ से जुलाई 2021 में दूध की कीमतों में वृद्धि की गयी थी. यानी अभी कीमत वृद्धि में एक साल भी पूरा नहीं हुआ, एक बार फिर से दूध के दाम में वृद्धि की गयी है. कंपनी ने करीब 7 महीने और 27 दिन के बाद कीमतों में इजाफा किया गया है. इस बार में कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में इजाफा होने से कीमतों में वृद्धि की गयी है.
अमूल ने इस बारे में कंपनी की तरफ से आगे कहा गया कि एनर्जी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और जानवरों के चारे की लागत में इजाफे के कारण दूध उत्पादन खर्च में इजाफा हुआ है, जिससे संचालन की कुल लागत में बढ़ोतरी हुई है. ब्रांड में 2 रुपये का इजाफा केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि है, जो औसत खाद्य महंगाई से बहुत कम है. कंपनी ने कहा कि पिछले 2 वर्ष में अमूल ने अपने फ्रेश दूध की श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष 4 प्रतिशत का इजाफा किया है.
अमूल ने किसानों की दूध खरीद की कीमतों में 35 रुपये से 40 रुपये किलो फैट की वृद्धि की है, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि अमूल दूध की खरीद पर भुगतान किए गए हर रुपये में से लगभग 80 पैसे किसानों को लौटाए जाते हैं.