Breaking News

Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा दिल्ली में गिरफ्तार और रिहा

13 Mar, 2022 605

संवाददाता/in24 न्यूज़.
डीसीपी की गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर देने का मामला सामने आया है। बता दें कि पेटीएम कंपनी के CEO विजय शेखर शर्मा को दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। यह घटना पिछले महीने 22 फरवरी की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद विजय शेखर शर्मा मौके से अपनी गाड़ी को लेकर भाग निकले। जिस गाड़ी में जैगवार लैंड रोवर टकराई थी वह दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की गाड़ी थी। जिसे ड्राइवर पेट्रोल भरवाने के ड्राइवर लेकर जा रहा था। हालांकि उस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। दरअसल, राजधानी दिल्ली में मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने दक्षिण दिल्ली की डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की कार को अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक डीसीपी का ड्राइवर दीपक अरबिंदो मार्ग पर पेट्रोल भरने गया था। जहां पर टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से फरार हो गए। मगर, डीसीपी के ड्राइवर दीपक ने कार का नंबर नोट कर लिया और डीसीपी को घटना की जानकारी दी। बहरहाल उन्हें जमानत मिल गई है।

अन्य खबरे