नए फाइनेंशियल ईयर के पहले ही दिन लोगों को महंगाई से मिली राहत
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
अप्रैल महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है.1 अप्रैल 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर प्राइस में संशोधन करते हुए 40 से 45 पैंतालीस रुपए की कटौती की है.जिसके बाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक सिलेंडर के दाम घट गए हैं.इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी ताजा अपडेट पर नजर डालें, तो आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1755 रुपए 50 पैसे से घटाकर 1713 रुपए 50 पैसे हो गया है. वहीं राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये से घटकर अब 1762 रुपये का हो गया है.इसके अलावा कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 मार्च में 1913 रुपये थी, जो 44.50 रुपये की कटौती के साथ अब 1868.50 रुपये कर दी गई है.जबकि चेन्नई में ये 1965 पैसठ रुपये से कम करके 1921.50 रुपये कर दी गई है.जहां एक ओर बीते कुछ समय में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन किया है, तो वहीं दूसरी ओर 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है. और ये 1 अगस्त 2024 के दाम पर ही बिक रहा है.दिल्ली में 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है. इसके अलावा कोलकाता में इसकी कीमत 829 उनतीस रुपये, मुंबई में 802 और चेन्नई में 818 रुपये पर यथावत बनी हुई है.