थाने तक पहुंची सुहाग रात की लड़ाई

 23 Dec 2020  1331

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शादी के बाद पति-पत्नी का जीवन सुखमय बनता है. मगर सुहाग रात के दिन ही अगर पति-पत्नी में लड़ाई हो जाए तो समझा जा सकता है कि दाल में कुछ काला है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है। दरअसल, सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच सुहागरात को कुछ ऐसा हुआ कि मामला थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा कि  सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। यहां तक तो ठीक था। इस लड़ाई में ससुराल वाले भी कूद गए और सभी ने मिलकर दुल्हन की खूब पिटाई कर दी। खबरों के मुताबिक, शादी की सारी रस्में पुरी होने के बाद जब ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था तो अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया और थाने तक मामला पहुंच गया।दुल्हन के मुताबिक, सुसराल में जाने के बाद जब पूरा दिन गुजर गया तो उसका पति कमरे में नहीं आया। ऐसे में जब ससुराल वालों ने उसे कमरे में जबरन भेजा तो वह वहां पहुंचक अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा औऱ इसके बाद मारपीट पर उतारू होग या। दुल्हन के मुताबिक इसके बाद पूरे ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे साथ मारपीट करने लगे। वहीं ससुराल पक्ष ने दुल्हन के सारे आरोप बेबुनियाद बताए और उल्टा दुल्हन पर ही आरोप लगा दिये। ससुराल पक्ष के मुताबिक, दुल्हन सेज पर पहुंचने के बाद लगातार किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिसके बाद घर में लोग बातें बनाने लगे। जब इसे लेकर दुल्हन से ससुराल वालों ने सवाल पूछा तो वह उल्टा दुल्हे पर भड़क गई और इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद जब मामला थाने पहुंचा तो वहां भी दोनों पक्षों में गर्मागर्मी रही। किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाया। बाद में दुल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंची और दुल्हे तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दुल्हन ने अपने शरीर पर लगाए चोटों के निशान भी पुलिस वालों को दिखाए और सुसराल में रहने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला भले ही दहेज का बताया जा रहा है, मगर यह भी कहा जा सकता है कि शादी से पहले सारी बातें साफ़ ही जातीं तो शायद यह नौबत ही नहीं आती.