अगले महीने भारत आएंगे सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
24 Oct, 2022
708
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अगले महीने नवंबर में सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin Salman) के भारत आने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस के 14 नवंबर को बाली (इंडोनेशिया) में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जाने के दौरान भारत का दौरा करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। यह एक दिन का दौरा होगा। इससे पहले, सऊदी ऊर्जा मंत्री अब्दुल अजीज बिन सलमान ने पिछले सप्ताह भारत का दौरा किया था। उसी वक्त ओपेक प्लस ने तेल उत्पादन में कटौती का निर्णय लिया था। बता दें कि पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पहले ही कर चुके हैं।