Breaking News

अग्निवीरों को असम राइफल्स और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की नौकरी में दस फीसदी आरक्षण दिया जाएगा : गृह मंत्रालय

18 Jun, 2022 545

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों देशभर में अग्निपथ योजना का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है. इसी बीच गृह मंत्रालय ने एक बड़ा ऐलान किया है. जिसके तरह अग्निवीरों को असम राइफल्स और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की नौकरी में दस फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. यही नहीं इसके अलावा अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में भी तीन साल की छूट दी जाएगी. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को कितने फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इन अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण देने का फैसला किया गया है. बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर इनदिनों देश के कई हिस्सों में जमकर बवाल हो रहा है. इसी बीच गृह मंत्रालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि, CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है. यही नहीं अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी. बता दें कि पिछले चार दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की है.इसी के साथ देशभर के युवा सरकार से अपील कर रहे हैं कि वो इस फैसले को तुरंत वापस ले. हालांकि सरकार युवाओं को शांत करने के लिए इस योजना में कई तरह के बदलाव कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी भर्ती के लिए आयु सीमा और अर्धसैनिक बलों में वरीयता देने की बात कही गई थी, लेकिन इससे भी प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई असर नहीं हुआ था. बता दें कि सरकार लगातार अग्निपथ योजना के लिए जागरूकता अभियान जारी रखा है.

अन्य खबरे