जिस्मफरोशी का धंधा चलानेवाले मां बेटे गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मां-बेटे का रिश्ता दुनिया के पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है. मगर यूपी पुलिस ने जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए मां और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। एक घर में यह लंबे समय से पूरे रैकेट को चला रहे थे। पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में कई पुरुष और महिलाएं पकड़े गए हैं। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का है। यहां के थाना सदर कोतवाली के एक इलाके में कई दिनों से देह व्यापार के धंधे की खबर पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने अपनी टीम सक्रिय की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और इसमें शामिल 5 महिलाओं और 3 दलालों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से एक कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि यह पूरा धंधा एक महिला अपने दो बेटों के साथ मिलकर चलाती थी। सीओ एसएन तिवारी ने बताया कि मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक महिला अपने बेटों के साथ मिलकर बाहर से लड़कियां बुलाकर पूरा धंधा चलाते थे। लोगों की शिकायत पर एसओ महिला थाना उनकी टीम और इंस्पेक्टर कोतवाली के साथ वहां पर दबिश दी। करीब 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में वहां पर पाया गया। जानकारी के मुताबिक, सेक्स रैकेट संचालिका के दोनों बेटे ग्राहकों को ढूंढ कर लाते थे और उनकी मां फोन पर लड़कियां उपलब्ध कराया करती थी। पुलिस ने महिला सरगना सहित पांच महिलाओं और तीन दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरफ़्तारी के बाद आसपास के इलाकों में लोग खूब चर्चा कर रहे हैं.