Breaking News

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुरक्षा में लगे ब्लैककैट कमांडो

20 Jan, 2024 425

संवाददाता/in24 न्यूज़.
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ब्लैककैट कमांडो को तैनात किया गया है। बता दें कि जिस दिन का सभी सनातनियों को लंबे समय से इंतजार था वह दिन अब नजदीक आ गया है। अब भगवान अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे और अपने भक्तों को दर्शन देंगे. रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज पांचवां दिन है गौरतलब है कि अब अस्थायी गर्भगृह में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। अब 23 जनवरी से दोबारा दर्शन शुरू होंगे, लेकिन नवनिर्मित विशाल दिव्य राम मंदिर में. गर्भगृह के वैकल्पिक गर्भगृह में स्थित रामलला को नवनिर्मित राम मंदिर (अयोध्या राम मंदिर) के गर्भगृह में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए सोने का पानी चढ़ा बेस तैयार किया गया। बता दें कि सुरक्षा को लेकर जबरदस्त तयारी की गई है जिसमें ब्लैककैट कमांडो की तैनाती कर दी गई है।

अन्य खबरे