आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के लिए ऋषिकेश पहुंचे पीएम मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नवरात्रि की शुरुआत के दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे सेना के हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचे। पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह है। इसीलिए प्रदेश वासियों का उनसे लगाव है। उन्हें उत्तराखंड की हमेशा चिंता रहती है। उत्तराखंड को प्रधानमंत्री ने कई सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने देश में आक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के संबोधन के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश मे 92 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। रोटा वायरस, रेबीज़ की वैक्सीन को भारत आने में सालों लगे। लेकिन मोदी सरकार में स्वनिर्मित वैक्सीन हैं और कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन कर आमजन तक पहुंचाने में चंद महीने लगे। ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रही है। एम्स के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।बता दें कि एम्स में पहले से निर्मित हेलीपैड में तीन हेलीकाप्टर के लैंड करने की सुविधा उपलब्ध है। सेना के हेलीकाप्टर यहां लैंडिंग का पूर्वाभ्यास कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बता दें ऑक्सीजन प्लांट के बाद अनेक संकटों का अंत हो जाएगा।