Breaking News

आगरा मेट्रो रेल परियोजना का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

07 Dec, 2020 777

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ताज का दीदार अब और आसान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार 7 दिसंबर यानी आज आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगरा के पास बहुत पुरातन पहचान तो हमेशा रही है, अब इसमें आधुनिकता का नया आयाम जुड़ रहा है, सैकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमताल मिलाने के लिए तैयार हो रहा है। आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण के शुभारंभ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं और आधुनिका कनेक्टीविटी मिलने से पश्चिमी यूपी का सामर्थ्य और बढ़ रहा है। देश का पहला रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम मेरठ से दिल्ली के बीच बन रहा है। दिल्ली-मेरठ के बीच 14 लेन का एक्सप्रेस-वे भी जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को सेवा देने लगेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी, लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था। हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर ध्यान दिया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने की तैयारी है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी। बताया गया था कि 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे, आगरा मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होगा। ये परियोजना दो कोरिडोर में फैली हुई है और आगरा के लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगी और साथ ही आने वाले पर्यटकों को लाभान्वित करेगी। आगरा मेट्रो परियोजना में कुल 29.4 किमी की लंबाई वाले दो कॉरिडोर शामिल हैं और ये ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड को जोड़ेगा। इस परियोजना से शहर की 26 लाख आबादी को लाभ होगा। यानी अब ताज को देखकर जल्द बोला जा सकेगा वह ताज!

अन्य खबरे