Breaking News

आज चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव जारी

10 Jun, 2022 875

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है. वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हलचल तेज है. सीएम गहलोत ने कहा है कि बीजेपी ने बिना वजह यह चुनाव करवाया है. वहीं महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आपस में भिड़ने की खबर है. चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार है क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं. इसी वजह से पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई जाती रही. कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा के विधायकों को एकजुट करके रिसॉर्ट में भी रखा था. महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए 11:37 बजे तक 180 विधायकों ने वोट डाला है. बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 

अन्य खबरे