Breaking News

आज परमवीर सैनिकों के नाम पर रखे जाएंगे 21 द्वीपों के नाम

23 Jan, 2023 605
<p style="text-align: justify;">संवाददाता/in24 न्यूज़.<br /> अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) में आज पराक्रम दिवस (valor day) के अवसर पर  है और इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे। पीएम मोदी अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर (Param Veer Chakra winners) रखेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) देर रात पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) पहुंच चुके हैं। अमित शाह वहां पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती (Birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose) पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है, जब नेताजी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी वीर जवानों के शौर्य का स्मरण करते हुए अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम परम वीर चक्र से सम्मानित 21 जवानों के नाम पर रखेंगे। मेजर सोमनाथ शर्मा, जादूनाथ सिंह और रामा राघोबा राणे के नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा। इसके अलावा पीरू सिंह और लांस नायक करम सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा। अन्य द्वीपों के नए नाम गुरबचन सिंह सलारिया और मेजर धन सिंह थापा के नाम पर द्वीपों का नाम होगा। सूबेदार जोगेंद्र सिंह और मेजर शैतान सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा।  अब्दुल हमीद और लेफ्टिनेंट कर्नल तारापोर के नाम पर द्वीपों का नाम होगा। एल्बर्ट एक्का और निर्मल जीत सिंह सेखों के नाम पर द्वीपों का नाम होगा। अरुण खेत्रपाल और मेजर होशियार सिंह के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा। बाना सिंह और मेजर आर परमेश्वरन के नाम पर द्वीपों का नामकरण होगा। मनोज पांडे के नाम पर द्वीप का नाम रखा जाएगा। योगेंद्र सिंह यादव और सं जय कुमार के नाम पर द्वीपों का नाम होगा। बिक्रम बत्रा के नाम पर भी द्वीप का नाम रखा जाएगा। बता दें कि देश के लिए पराक्रम दिवस विशेष महत्व रखता है।</p>

अन्य खबरे