Breaking News

मुस्लिम महिलाओं की बोली लगानेवाले ऐप से मचा बवाल

02 Jan, 2022 714

संवाददाता/in24 न्यूज़।
इंटरनेट ने अपनी सहजता से हर किसी को लाभ देने का क्रम जारी रखा है। मगर इसके साइड इफ्फेक्ट ऐसे भी होते हैं कि माहौल तक बिगड़ सकता है। ऐप के माध्यम से इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक में महिलाओं ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। GitHub पर 'Bulli Bai' नाम का ऐप क्रिएट कर उस पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फोटोज डाली गईं। फिर उनकी 'बोली' लगाई गई। इस बारे में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि ऐप बनाने वाले यूजर को GitHub पर ब्‍लॉक कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पर भी बात चल रही है मगर सवाल यह है कि इंटरनेट पर इस तरह मुस्लिम महिलाओं की 'बोली' लगवा कौन रहा है? हैश टैग बुल्ली बाई (#BulliBai) के नाम से इस एप को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही इस एप ने मुस्लिम महिलाओं को भी बेहद नाराज कर दिया है। यहां तक कि ऐप को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है और मामला पुलिसिया जांच तक पहुंच गया है। ऐसे में यह सवाल हर किसी के मन में उठना लाजमी है कि, आखिर ये सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई है क्या? ऐप बनाने वाले लोग विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध रूप से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को इकट्ठा करते हैं और उस पर आपत्तिजनक कंटेट लिखकर उनकी तस्वीरों को ट्रोल करते हैं। तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल होता है। ऐप पर कई महिलाओं की तस्वीरें होती हैं, जिस पर किसी महिला की तस्वीर के साथ लिखा जाता है, 'योर बुल्ली बाई ऑफ द डे'....इन तस्वीरों को शेयर कर इनकी नीलामी भी की जा रही है। अब देखना होगा कि कानूनी करवाई से इस तरह के ऐप चलानेवालों पर कितना असर पड़ता है! 

अन्य खबरे