नहर में कार गिरी, तीन की मौत
27 Feb, 2020
1055
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि नलगोंडा जिले के पीएपल्ली मंडल के दुग्याला के निकट आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। कार असंतुलित होकर एएमआरपी नहर में गिरी। इस घटना में तीन लोगों मौत हो गई जबकि कार्तिक नामक लड़के को बचाया गया। तेज रफ्तार से जा रही कार का अगला पहिया फट जाने से कार असंतुलित हुई और नहर में गिरी। मृतक नलगोंडा जिला ,पीएपल्ली मंडल में वड्डेरीगुडेम गांव के थे। मृतकों की पहचान रंगय्या, अलिवेलु और कीर्ति के रूप में की गई। वड्डेरीगुडेम गांव चार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और राहत कार्य किया।