Breaking News

विवाद है कंगना का गहना, सिख समुदाय ने कराई शिकायत दर्ज

21 Nov, 2021 936

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड की बड़बोली और विवादित पंगा क्वीन कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद कंगना की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसको लेकर अब हंगामा मचा हुआ है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समिति द्वारा जारी बयान के मुताबिक कंगना के खिलाफ शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर प्रकोष्ठ में दर्ज करवाई गई है। समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर हाल में किए गए अपने पोस्ट में रनौत ने जानबूझकर किसानों के प्रदर्शन को खालिस्तानी आंदोलन बताया है। बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया।  बयान के मुताबिक सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर वह पोस्ट तैयार किया गया और आपराधिक मंशा से उसे साझा किया गया। इसलिए हम आपसे प्राथमिकता के आधार पर इस शिकायत पर संज्ञान लेने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। बहरहाल पद्मश्री कंगना रनौत का इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य खबरे