मैगजीन के लिए रेखा ने करवाई एक से बढ़कर एक फोटोशूट
संवाददाता/in24न्यूज़
लेटेस्ट फोटोशूट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने गिराई बिजलियां, दिन गुजरने के साथ रेखा की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। एवरग्रीन रेखा ने इस बात को साबित कर दिया है की उम्र सिर्फ एक नंबर है ...रेखा आज की बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेज को अपनी खूबसूरती से टक्कर देती हैं। 68 साल की रेखा भले ही फिल्मों में अब कम नजर आती हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और नजाकत भरे अंदाज के अब भी लोग दीवाने हैं। हाल ही में रेखा ने एक मैगजीन के लिए इतना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है कि फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते आग की तरह फैल रही है। रेखा अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। लेटेस्ट फोटो में रेखा डार्क कलर की लिपस्टिक, मांग में सिंदूर और गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी डायमंड ज्वेलरी गले में पहनी हुई है. इन फोटोज में रेखा इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि उनके चेहरे से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. रेखा अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में एक या दो नहीं बल्कि 6 अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. हर एक लुक में रेखा का अवतार काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा है. शेयर किये गए फोटोज में रेखा इंडियन स्टाइल के गोल्डन कलेक्शन में नजर आईं. जिसमें वो कभी अनारकली सूट पहने नजर आईं, कभी साड़ी तो कभी महारानी के लुक में हुस्न का जादू चलाती दिखीं। आपको बता दे रेखा ने ये फोटोशूट वोग मैगजीन के लिए करवाया है। एक्ट्रेस ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं. लेकिन रेखा के लुक से ज्यादा सबसे ज्यादा अट्रैक कर रहा है तो वो था रेखा के मांग में लगी सिंदूर की।