Breaking News

दो बच्चों के साथ मां ने कुएं में कूदकर जान दी

14 May, 2022 728

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, यह कहावत चरितार्थ हुई है मध्यप्रदेश में। यहां के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम महोबा रतनपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गांव के पास स्थित एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात पारिवारिक विवाद के चलते भौती इलाके के ग्राम महोबा रतनपुर में स्थित एक कुएं में संध्या कुशवाहा (31) अपने दो बच्चों नीतू (8) और प्रवेश (5) के साथ कुंए में कूद गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि महिला का पति पवन कुशवाह नशे का आदी था। पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। संभवत: इसी के चलते संध्या अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से अचानक बाहर चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसे तलाशा। ग्रामीणों की सहायता से पास के कुएं में कांटा डालकर देखा गया, तो एक बच्चे का शव ऊपर आया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे