Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में हिलेरी शामिल नहीं

05 Mar, 2019 1412
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का ख्वाब देखनेवाली हिलेरी क्लिंटन अब संभवतः खुद को इस रेस से अलग रखना चाहती हैं.  गौरतलब है कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल नहीं होंगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कहीं और नहीं जा रही हैं। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला ने एक साक्षात्कार के दौरान अन्य चुनाव प्रचार की संभावना से इनकार किया। यह साक्षात्कार न्यूयॉर्क के एक टीवी चैनल न्यूज पर प्रसारित किया गया.

अन्य खबरे