Breaking News

आज महाशिवरात्रि पर देश भर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक

21 Feb, 2020 1147

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाशिवरात्रि के अवसर पर आज देश भर में शिव भक्त अपने आराध्य देव शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं. अधिकतर शिव मंदिर में भक्तगण जलाभिषेक कर रहे हैं. आज देशभर में महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है. सुबह से ही लोग मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ा रहे हैं. मुंबई के बाबूनाथ मंदिर में और अंधेरी के म्हाडा में सुबह सुबह पूजा अर्चना करते दिखे. इसके अलावा दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर और पंजाब, अमृतसर में 'शिवाला बाग भाईजान' मंदिर में भक्त सुबह से ही उमड़ रहे हैं. शिव के भक्त अलग-अलग तरीके से भगवन शिव की पूजा कर रहे हैं. ओडिशा में भुवनेश्वर की जटनी के एक कलाकार एल ईश्वर राव ने महाशिवरात्रि के अवसर पर एक छोटी सी बोतल के अंदर एक पेंसिल की निब पर और एक पत्थर पर 'शिवलिंग' का लघु मॉडल बनाया है. उन्होंने एक छोटी बोतल के अंदर पत्थर से बने 0.5 इंच के शिवलिंग को भी तैयार किया है. राव दूर जटनी गांव में रहते हैं. महाशिवरात्रि देशभर में शानदार तरीके से मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का भव्य विवाह माना जाता है.      

अन्य खबरे