Breaking News

आज रात आठ बजे फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

24 Mar, 2020 899

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुकता फ़ैलाने में प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं. 22 मार्च को उनके आह्वान पर पूरे देश ने उनका साथ दिया. आज रात आठ बजे पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मंगलवार की शाम एक बार फिर देश की जनता से बात करेंगे। कोरोना पर पीएम मोदी का यह दूसरा संबोधन होगा। इससे पहले उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, जो काफी सफल भी हुआ था। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों से अपील की थी कि सभी लोग लॉकडाउन को गंभीरता से लें और अपने साथ-साथ अपने परिजनों की रक्षा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से राज्य सरकारों से भी अनुरोध कर कहा कि वे अपने यहां सख्ती के साथ नियम-कानून का पालन करवाएं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि लॉक डाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

अन्य खबरे