Breaking News

ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की बधाई हो : पीएम मोदी

22 Apr, 2023 1829

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ईद मुबारकबाद कहते हुए ट्वीट कर कहा कि ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक। अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कहा कि अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो। बता दें कि आज पूरा देश त्योहारमय है।

अन्य खबरे