Breaking News

ईद पर अनंतनाग में मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों पर पथराव

03 May, 2022 662

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जहां पूरे देश में ईद बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है, वहीं जम्मू-कश्मीर में फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थरबाजी की गई है। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी नमाज के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि अनंतनाग में मंगलवार को मस्जिद में ईद की नमाज अदा होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए थे और कश्मीर को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। इसी दौरान इन असामाजिक तत्वों की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि देश में ईद के त्यौहार पर राजस्थान में भी दो समुदायों के बीच झड़प देखी गई है। सोमवार रात को जोधपुर के जालोरी गेट पर दो गुट आमने सामने आ गए थे। इसके बाद रात में पथराव की घटना भी सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। वहीं मंगलवार को सुबह ईद की नमाज के बाद इलाके में फिर स्थिति खराब हो गई थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज करना पड़ा था। बता दें देश के बाकी हिस्सों में आज ईद उल फितर मनाई जा रही है।

अन्य खबरे