Breaking News

एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

11 Jan, 2024 895

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस महीने की 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। खबर के मुताबकि, संसद का यह बजट सत्र नौ फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। इसके बाद एक फरवरी कें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि इसी साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसी के चलते मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। पिछले साल चार दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया था। इस बार उम्मीद है कि इस बजट से सरकार को पहले से अधिक फायदा हो सकता है।

अन्य खबरे