Breaking News

एमआई -17 हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

18 Nov, 2021 768

संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक बड़े हादसे के तहत भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में क्रैश कर गया। हालांकि इसमें सवार 2 पायलट और 3 क्रू मेंबर सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मेंटेंनेंस के तहत किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। एयरफोर्स सूत्रों का कहना है कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जाएगी। इससे पहले सितंबर में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शिवगढ़ धार इलाके में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें दो पायलट की मौत हो गई थी। वहीं अगस्त में भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित रणजीत सागर बांध के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो पायलट मारे गए थे। हेलीकॉप्टर बांध से निर्मित जिस झील के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वह पंजाब के पठानकोट से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। बता दें इस हादसे के बाद 2 पायलट और 3 क्रू मेंबर ने राहत की सांस ली है।

अन्य खबरे