Breaking News

ओड़िसा में स्थानीय रेल यात्रियों का रेल पटरी पर धरना प्रदर्शन

16 Sep, 2021 673

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रेलवे सुविधा नहीं मिलने से ओड़िसा में संबलपुर जिला के गड़पोस रेलवे स्टेशन पर आज स्थानीय यात्रियों ने सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे का चक्का जाम कर दिया जिससे लगभग 11 घंटे तक के लिए ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। गौरतलब है कि बहुत दिनों से गड़पोस रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले स्थानीय निवासी इन ट्रेनों को रोकने हेतु विभागीय कार्रवाई की थी लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने से आज स्थानीय लोगों ने अपना आपा खोते हुए गड़पोस रेलवे स्टेशन पर उतर कर रेलवे का चक्का जाम कर दिया। आनन-फानन में रेलवे के उच्च अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी तरह से स्थानीय लोगों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया तब जाकर आ स्थानीय लोग गड़पोस रेलवे स्टेशन से उठे और रेल का आवागमन 11 घंटे बाद सुचारू हुआ। बता दें कि स्थानीय लोगों की मांग थी कि पूरी पैसेंजर में  रिजर्वेशन ना की जाए, वहीं तपस्विनी ट्रेन को गढ़ पोस्ट में रोकी जाए। इसी तरह इस्पत एवं राज्यरानी का भी ठहराव किया जाए। रेलवे के फैसले के मुताबिक पूरी पैसेंजर ट्रेन में अब रिजर्वेशन नहीं होगा तपस्विनी ट्रेन 15 दिन के अंदर गड़पोस रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। जाहिर है इस बीच अन्य रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अन्य खबरे