Breaking News

कोरोना को हराने में चिकित्साकर्मियों की अहम भूमिका : पीएम मोदी

07 Apr, 2020 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से आतंकित है. भारत सरकार लगातार इस महामारी से बचने की दिशा में कारगर कदम उठाती रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय चिकित्साकर्मियों की भूमिका का अहम बताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों और नर्सों के प्रति एक बार फिर आभार व्यक्त जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है । इस मौके पर हम न केवल एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं, बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो कोविड-19 के खतरे के खिलाफ लड़ाई का बहादुरी से नेतृत्व कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट मे लिखा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जो हमारे स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेंगे। यह दिन हमें व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर प्रेरित करता ह,ए जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी का प्रकोप दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74,808 हो गयी है जबकि दुनिया भर में 13,47803 कोरोना के संक्रमण से पीड़ित हैं। देश की अगर बात करें तो यहां भी 114 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4421 लोग कोरोना के संक्रमण में हैं।

अन्य खबरे