Breaking News

कोरोना मुद्दे पर पीएम मोदी ने की हिमाचल प्रदेश की तारीफ

06 Sep, 2021 635

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना के संकट काल से देश अब भी जूझ रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में हिमाचल प्रदेश राज्य की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिमाचल प्रदेश राज्य के स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बात की। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों से जाना कि हिमाचल प्रदेश ने वैक्सीनेशन में जीरो फीसदी वेस्टेज के रूप में कैसे काम किया। पीएम मोदी ने दुर्गम इलाकों में बेहतर तरीके से वैक्सीनेशन के लिए हिमाचल प्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने पहली डोज के लिए जिस तरह से मेहनत की है, वैसे ही दूसरी डोज के लिए कोई ढील नहीं देनी है। बता दें कि पीएम मोदी ने कोरोना मामले में लगातार देश को जागरुक करने का काम किया है।

अन्य खबरे