Breaking News

मोदी जी का मुकाबला मुझसे नहीं राहुल से : प्रियंका

13 Feb, 2019 1191
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं है, उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टक्कर देंगे। जयपुर से लौटने के बाद मंगलवार की रात प्रियंका ने अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। करीब 16 घंटे तक चली बैठकों के बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे संवाददाताओं से बातचीत में जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उनका मुकाबला प्रधानमंत्री मोदी से होगा? तब उनका जवाब था कि मुझसे नहीं, राहुल जी से उनका मुकाबला होगा। राहुल लड़ तो रहे हैं। पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर भी प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि ये चीज़े चलती रहेंगी, मैं अपना काम करती रहूंगी, मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता।  

अन्य खबरे