Breaking News

पहले जुड़वां फिर पांच साल बाद महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

23 Jun, 2021 956

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुणे के जुन्नर तहसील में पहले दो जुड़वां लड़कियों के जन्म के पांच साल बाद एक एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसी महिला ने अब एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जुन्नर तहसील के हिवरे खुर्द में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी पहले जुड़वां बेटियों को जन्म दिया हैऔर अब पांच साल बाद 21 जून को साढ़े दस बजे महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उनका जुन्नर के मिस्टर हॉस्पिटल मैटरनिटी होम में प्रसव हुआ है। इस समय 34 वर्षीय जोत्सना विट्ठल वायकर ने दो बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। पांच साल पहले ज्योत्सना वायकर की जुड़वां बेटियां थीं। काफी कोशिशों के बाद भी वह गर्भवती नहीं हुई। उसके बाद उनके करीबी रिश्तेदारों नेे होम्योपैथिक उपचार कराने की सलाह दी। उस जानकारी के अनुसार उन्होंने होम्योपैथिक उपचार किया। इस उपचार के बाद उन्हें पहली दो जुड़वां बच्चियों के बाद पांच साल तक तीहरे बच्चे मिले हैं। इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

अन्य खबरे