Breaking News

ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में की यंग इंडिया की 751 करोड़ की संपत्ति अटैच

22 Nov, 2023 465

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड केस में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस केस में यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपए की संपति अटैच कर दी है। कांग्रेस से जुड़े यंग इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। ईडी द्वारा संलग्न संपत्तियों की सूची में दिल्ली में नेशनल हेराल्ड का घर, लखनऊ में नेहरू भवन और मुंबई में नेशनल हेराल्ड हाउस शामिल है। इसी केस में ईडी ने तीन अगस्त 2022 को दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया था। गौरतलब है कि एजेंसी इस मामले में पहले भी सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। बता दें कि इस मामले में कांग्रेस ने हमेशा यही कहा है कि यह जान बूझकर परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

अन्य खबरे